नई दिल्ली - कंपनी मामलों के मंत्रालय की एमसीए–21 प्रणाली में उपलब्ध आकंडों के अनुसार 28.11.2013 को सकारी कंपनियों सहित कंपनी कानून के अंतर्गत पंजीकृत कॉर्पोरेट कंपनियों के निदेशक मंडलों में 4,83,103 महिला निदेशक थी।
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कंपनी मामलों के मंत्री श्री सचिन पायलट ने बताया कि कंपनी कानून 2013 की धारा 149 में अन्य बातों के साथ नियत वर्ग अथवा कंपनियों के वर्ग के लिए अपने निदेशक मंडलों में कम से कम एक महिला निदेशक की व्यवस्था है।