नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तड़के 3 घंटे के अंदर भूकंप के 4 झटके आए. मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का पहला झटका देर रात 12 बज कर 41 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई.
खबर में बताया गया है कि इसके बाद तीन और झटके आए. देर रात 1 बज कर 41 मिनट पर आए झटके की तीव्रता 3.3 थी. इसके बाद 1 बज कर 55 मिनट पर आए झटके की तीव्रता 2.5 और फिर 3 बज कर 40 मिनट पर आए झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 थी.