Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन में प्रवासी युवाओं पर विशेष ध्‍यान

Updated on Tuesday, November 05, 2013 19:40 PM IST

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्‍यालार रवि ने आज बताया कि 12वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन राजधानी दिल्‍ली में अगले वर्ष 7 से 9 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इसकी थीम ''प्रवासी भारतीयों के साथ सतत पीढ़ीगत संबंध'' होगा। इस सम्‍मेलन के दौरान 7 जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाएगा। इससे विदेशों में रह रहे युवा भारतीयों के सपनों को पूरा करने वाले क्षितिज के नए द्वार खुलेंगे।

रवि ने बताया कि देश की अधिकांश आबादी युवा है और इस युवा राष्‍ट्र को देखते हुए इस वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन पर अधिकतम ध्‍यान युवा प्रवासी भारतीयों पर होगा।

उन्‍होंने कहा कि किसी भी राष्‍ट्र अथवा देश के युवा उसकी प्रगति के लिए इंजन का काम कर सकते हैं और अगर हमें भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है तो हमें युवाओं की इस ऊर्जा का सदुपयोग करना होगा।

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 07 जनवरी, 2014 को इस प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे और 08 जनवरी, 2014 को प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री इसकी अध्‍यक्षता करेंगे। राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी 09 जनवरी, 2014 को समापन भाषण देंगे तथा प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन पुरस्‍कार वितरित करेंगे।

इस सम्‍मेलन में विदेशों में रह रहे लगभग 2000 प्रतिनिधियों के हिस्‍सा लेने की उम्‍मीद है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन के आयोजन का मकसद प्रवासी भारतीयों के बीच सार्थक बातचीत शुरू कराना है। यह सम्‍मेलन विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को आपस में जानने, केन्‍द्र एवं विभिन्‍न राज्‍य सरकारों के साथ संपर्क एवं मेल-जोल बढ़ाने का माध्‍यम है। यह एक ऐसा मंच है जहां भारत सरकार देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में निवेश की अनुकूल संभावनाओं के बारे में प्रवासी भारतीयों को जानकारी देती है।

प्रवासी भारतीय दिवस भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों की भूमिका को रेखांकित करने के लिए प्रति वर्ष 09 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन यानी 09 जनवरी, 1915 को महात्‍मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद स्‍वदेश लौटे थे। इसके बाद उन्‍होंने देश की आजादी के लिए स्‍वतंत्रता संग्राम आंदोलन की अगुवाई की थी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X