भारत के उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने आज पेरू की राजधानी लीमा में ''भारतोत्सव – 2013'' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पेरू की प्रथम उपराष्ट्रपति श्रीमती मरीसोल एस्पीनोजा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह उत्सव लैटिन अमेरिकी देशों पेरू और क्यूबा में 25 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इसका लक्ष्य लैटिन अमेरिका में भारतीय संस्कृति का प्रसार करना है।
पेरू में उत्सव के दौरान एक फिल्म सामारोह, नृत्य समारोह और एक साहित्योत्सव का आयोजन शामिल है। इन कार्यक्रमों से पेरू के लोगों को भारतीय संस्कृति के विविध आयामों का पता चलेगा।
उद्घाटन के समारोह के अवसर पर नृत्य रूप का आयोजन किया गया जो 6 भारतीय नृत्यों - भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिशी, मणिपुरी, कथकली और छौ का मिलाजुला रूप है।