भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (उत्तराखंड:78) श्री विवेक रे को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालस का सचिव नियुक्त किया गया है। श्री विवेक रे वर्तमान में सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम मंत्रालय में सचिव हैं। श्री विवेक रे 31.01.2013 को सेवानिवृत्त हो रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (उत्तर प्रदेश: 77) श्री गिरीश चंद्र चतुर्वेदी का स्थान लेंगे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (हरियाणा:82) श्री दलिप सिंह को इस्पात मंत्रालय में अपर सचिव पद पर अस्थाई रूप से प्रोन्नत किया गया है जो 10.12.2012 से प्रभावी होगा और वे अपने स्थान पर ही काम करेंगे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (केरल: 82) श्री आलोक शील को प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद में सचिव पद पर अस्थाई रूप से अपर सचिव के रैंक और वेतन पर प्रोन्नत किया गया है और वे अपने स्थान पर ही काम करेंगे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी (तमिलनाडु:82) सुश्री लीना नायर को वाणिज्य विभाग में एमपीईडीए के अध्यक्ष के पद पर अस्थाई रूप से अपर सचिव के रैंक और वेतन पर प्रोन्नत किया गया है और वे अपने स्थान पर ही काम करेंगी।