Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

नेजाजी सुभाष चंद्र बोस को नरेंद्र मोदी की श्रद्धांजलि

Updated on Wednesday, January 23, 2013 15:53 PM IST
स्‍वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें अपने ब्‍लॉग पर श्रद्धांजलि दी। नरेंद्र मोदी ने अपने ब्‍लॉग पर लिखा, "तुम मुझे खून दो मैं तुम्‍हें आजादी दूंगा। ये शब्‍द आम शब्‍द नहीं हैं। ये वो शब्‍द हैं जिन्‍होंने पूरे देश में ऊर्जा भर दी थी। एक व्‍यक्ति ने पूरे साम्राज्‍य को हिलाकर रख दिया। पूरे देश को एक जुट होकर जंग लड़ने के लिये प्रेरित किया। वो व्‍यक्ति कोई और नहीं बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। आज उनकी जयंती पर हम उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।"
मोदी ने आगे लिखा- जब हम भारत के स्‍वतंत्रता संग्राम को याद करते हैं तो नेताजी का नाम स्‍वर्ण अक्षरों में दिखाई देता है। उनका नाम हर भारतीय के दिल में है। राष्‍ट्र सुभाष बाबू को एक जाबाज़ सैनिक की तरह जानते हैं, जिन्‍होंने अपना पूरा जीवन देश के लिये न्‍योछावर कर दिया। उन्‍हीं के जैसे लोगों की वजह से हम आज स्‍वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। नेताजी के संगठन में रहकर काम करने और नेतृत्‍व की क्षमता उनके अंदर कूट-कूट कर भरी हुई थी। उन्‍होंने महात्‍मा गांधी के साथ भी काम किया और स्‍वतंत्रता के लिये हथियार भी उठाये। गुजरात का भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ गहरा नाता है।
गुजरात का हरिपुरा था, जहां 1938 में उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव जीता था। जब नेताजी ने जर्मनी में खुद का रेडियो शुरू किया, तो गुजरात के एमआर व्‍यास ने उसमें महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। और गुजरात के पुत्र अमृतलाल सेठ ने भी अखबार जन्‍मभूमि को हथियार बनाकर नेताजी के आंदोलन को देश भर में मजबूत किया। सुभाष जयंती के मौके पर मेरा मन 2009 में चला गया, ठीक इसी दिन गुजरात ने तकनीकी के नये संसार में कदम रखा था, जहां गावों को टेक्‍नोलॉजी से लैस करना सबसे बड़ा लक्ष्‍य था। हमने हरिपुरा से ही उसकी शुरुआत की, वहीं से जहां सुभाष बाबू ने स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान अहम निर्णय लिये थे। आज वह पहल विकास की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ चुकी है। एक बार फिर मैं सुभाष बाबू को उनकी देशभक्ति के लिये नमन करता हूं। www.oneindia.in
Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X