नयी दिल्ली : यात्रियों को राजधानी, दुरन्तो और शताब्दी ट्रेनों में सफर करने के लिए अधिक पैसा खर्च करना होगा क्योंकि रेलवे ने इन ट्रेनों में कैटरिंग शुल्क को करीब दो से चार प्रतिशत तक बढ़ा दिया है.
खाने पीने के शुल्क में संशोधन मीनू में परिवर्तन के साथ आयेगा. प्रीमियर ट्रेनों के कुल किराये में खाने पीने का शुल्क शामिल होता है. प्रीमियर सर्विस के यात्रियों के लिए विगत 10 दिनों में यह दूसरी बड़ी तेजी को दर्शाता है क्योंकि रेलवे ने किराया ढांचे को ईंधन समायोजन पहलु से संबद्ध कर सभी ट्रेनों के लिए यात्री किराये में दो प्रतिशत की वृद्धि की थी जो सात अक्तूबर से प्रभावी है.