नई दिल्ली - प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मध्यप्रदेश के रतनगढ़ में धार्मिक उत्सव के दौरान मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दु:ख और शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और प्रशासन से घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ''त्योहार के इस दिन हमारा हृदय और प्रार्थनाएं पीडितों और उनके परिवारों के साथ हैं।''