नई दिल्ली - राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान फाइलिन से हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दु:ख व्यक्ता किया है। उन्होंने मरने वालों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने वालों के प्रति सहानुभूति दर्शायी है।
राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि अपने अदृय साहस के बलबूते पीडित लोग जल्द ही इस सदमे से उबर आएंगे और उनका जीवन फिर से सामान्य हो जाएगा। उन्होंने इस आपदा से निपटने की उच्च स्तरीय तैयारी करने के लिए प्रशासन को बधाई दी। इसी के परिणामस्वरूप तूफान से होने वाला नुकसान सीमित रहा। राष्ट्रपति ने प्रशासन से वित्त राहत और पुनर्वास कार्रवाइयों के माध्य्म से पीडित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।