नई दिल्ली - राष्ट्रूपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि गरीबी दूर करने और विकास प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए ग्रामीण विकास रणनीति आवश्यक है। वे यहां एशिया और प्रशांत क्षेत्र के समेकित ग्रामीण विकास केन्द्र की 19वीं संचालन परिषद के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में केन्द्र के 15 सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमीन का प्रभावशाली प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रपति ने कहा कि जमीनों, खासतौर से वर्षा-आधारित, कम उपजाऊ और परती जमीनों की उत्पा दकता बढ़ाने के लिए सामुदायिक अधिकारिता के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का न्यायोचित प्रबंधन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश, ग्रामीण विकास राज्या मंत्री प्रदीप जैन एवं लालचन्द कटारिया भी उपस्थित थे।