नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने आज महाराष्ट्र के गोंदिया में आयोजित एक समारोह में सुप्रसिद्ध अध्यात्मिक पुरोधा और समाज उद्धारक बाबा जूमदेव की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया। इस समारोह में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रफूल्ल पटेल और अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि बाबा जूमदेव ने अपनी मधुर वाणी और कार्यों से अनेक व्यनक्तियों के जीवन में नयी ज्योति जगाई और समाज के उद्धार और सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने अनुयायियों को हमेशा दया, प्रेम, क्षमा और गरिमा तथा सौहार्द्रपूर्ण ढ़ंग से जीवन जीने को प्रेरित किया। उपराष्ट्रपति ने सभी से बाबा जूमदेव द्वारा दिखाए गए सदमार्ग पर चलने का आग्रह किया।