Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सीएसआईआर–सीरी, पिलानी में उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का सफल आयोजन

Updated on Wednesday, April 01, 2026 12:30 PM IST

19 जनवरी से 28 मार्च तक हुआ एमएसएमई प्रायोजित कार्यक्रमों का आयोजन

पिलानी, 30 मार्च 2026, सीएसआईआर–सीरी, पिलानी में एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम (ESDP) के अंतर्गत 19 जनवरी से 28 मार्च 2026 तक विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा। यह पहल छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) के क्षेत्र में कौशल विकास तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम के संरक्षक संस्‍थान के निदेशक डॉ पी सी पंचारिया थे। इन कार्यक्रमों का संयोजन एवं समन्‍वयन संस्थान के सोसाइटल इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रुप ने किया। 

इस श्रृंखला के अंतर्गत 19 जनवरी से 24 फरवरी तक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकास हेतु ईएसडीपी कार्यक्रम, 16–20 फरवरी तक “घरेलू उपकरणों के लिए सर्किट एवं बोर्ड डिज़ाइन पर उच्च स्तरीय कार्यक्रम” और 9–13 मार्च तक “होम ऑटोमेशन के लिए आईओटी आधारित सिस्टम डिज़ाइन कार्यक्रम” प्रमुख कार्यक्रम रहे। इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक्स, पीसीबी डिज़ाइन, 5G, आईओटी एवं स्मार्ट होम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रमों के दौरान देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा हार्डवेयर सुरक्षा, 5G कम्युनिकेशन, आईओटी सुरक्षा, वैज्ञानिक नीतियाँ, नेटवर्किंग प्रोटोकॉल, आरएफ संचार, आईओटी आर्किटेक्चर एवं स्मार्ट सिस्टम डिज़ाइन जैसे महत्‍वपूर्ण एवं समकालीन विषयों पर व्याख्यान दिए गए।

इसके अलावा अन्य गतिविधियाँ भी इस आयोजन में शामिल रहीं जिसमें उल्‍लेखनीय रूप से 12 फरवरी को सीएसआईआर–सीरी, पिलानी में एक दिवसीय कार्यशाला, 28 फरवरी को आईईटीई-पिलानी चैप्टर के साथ बीकेबीआईईटी-पिलानी में संयुक्त कार्यशाला के अलावा संस्‍थान के चेन्नई केंद्र में 9-13 मार्च के दौरान ईएसडीपी कार्यक्रम तथा 27 मार्च को बीकेबीआईईटी-पिलानी में रिसर्च पेपर राइटिंग मेथडॉलॉजी एनकॉम्‍पासिंग प्‍लैगियरिज़्म’ विषय पर आईआईटी-बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ बी एन बासु का आमंत्रित व्‍याख्‍यान आयोजित किया गया। 

संस्थान के निदेशक डॉ. पी. सी. पंचारिया के संरक्षण में आयोजित इन कार्यक्रमों ने प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ करते हुए उन्हें स्टार्टअप, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया। सीएसआईआर–सीरी, पिलानी की यह पहल भारत सरकार के “मेक इन इंडिया” एवं “आत्मनिर्भर भारत” अभियानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास सिद्ध होगी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X