नई दिल्ली - रक्षा मंत्री श्री ए. के. एंटनी ने आज जम्मू में आतंकवादियों द्वारा भारतीय सुरक्षा चौकियों पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की निंदा की है।
एंटनी ने इस घिनौने हमले में शहीद हुए अधिकारियों और जवानों के परिवार वालों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सुरक्षा व्यवस्था आतंकवादियों से कठोरता से निपटने में कोई कोर कसर नंही छोड़ेगी।