नई दिल्ली - वित्तन मंत्री श्री पी. चिदंबरम ने आज यहां एक वक्तनव्य में कहा कि प्रधानमंत्री ने सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन को स्वीकृति दे दी है।
चौथे, पाचंवे और छठे केन्द्रीय वेतन आयोगों की सिफारिशें निम्न रूप से कार्यान्वित की गईं थीं :
चौथा केन्द्रीय वेतन आयोग - 1.1.1986
पांचवां केन्द्रीय वेतन आयोग - 1.1.1996
छठा केन्द्रीय वेतन आयोग - 1.1.2006
वेतन आयोग द्वारा अपनी सिफारिशें पेश करने में लगने वाली औसतन अवधि लगभग दो वर्ष है। उपरोक्त अवधि को ध्यान में रखते हुए सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट पेश करने में लगभग दो वर्ष का समय लग सकता है। अत: इस आयोग की सिफारिशें पहली जनवरी 2016 से लागू होने की संभावना है।
आयोग के अध्यक्ष और सदस्यो के नामों के साथ-साथ विचारणीय विषयों पर प्रमुख हितधारकों से परामर्श के बाद तय किए जाएंगे और शीघ्र घोषित किए जाएंगे।