Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सीएसआईआर-सीरी में निवारक सतर्कता पर त्रैमासिक अभियान एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ समापन

Updated on Wednesday, November 19, 2025 10:34 AM IST

‘सतर्कता : हमारी साझा जिम्‍मेदारी’ था इस वर्ष के आयोजन का केंद्रीय विषय

कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं स्‍वच्‍छता अभियान में योगदान देने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्‍कृत

पिलानी, 18 नवंबर, सीएसआईआर–सीरी, पिलानी में निवारक सतर्कता पर त्रैमासिक अभियान एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 17 नवम्बर, 2025 को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पी. सी. पंचारिया, निदेशक, सीएसआईआर–सीरी ने की। कार्यक्रम में संस्‍थान के वैज्ञानिकों एवं अन्‍य सहकर्मियों के अलावा बीकेबीआईईटी, बिरला शिशु विहार एवं सीरी विद्या मंदिर के विद्यार्थी एवं उनके शिक्षक उपस्थित थे।


अपने संबोधन में केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा नियत इस वर्ष की थीम को रेखांकित करते हुए डॉ पंचारिया ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के विरुद्ध संघर्ष प्रत्‍येक क्षेत्र में सतर्कता बरतना देश के प्रत्‍येक नागरिक की साझा जिम्‍मेदारी है। समारोह के दौरान डॉ. पंचारिया ने 18 अगस्त से 17 नवम्बर, 2025 की अवधि में आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया जिनमें बीकेबीआईईटी (BKBIET) में आयोजित वाद-विवाद तथा बिरला शिशु विहार में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा सीरी स्टाफ के बच्‍चों के लिए आयोजित पोस्‍टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सीरी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान के दौरान उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ हिंदी अधिकारी रमेश बौरा ने आयोजन की पृष्‍ठभूमि से अवगत कराया और सभी अतिथियों का स्‍वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. सुचंदन पाल, मुख्य वैज्ञानिक एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष, ने संपूर्ण अवधि में आयोजित कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का विवरण प्रस्तुत किया और सभी प्रतिभागियों के सहयोग की सराहना की। पीएमई प्रमुख प्रमोद तंवर, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस अवधि के दौरान व्याख्‍यानमाला में आमंत्रित व्‍याख्‍यान देने वाले, आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों के साथ बीकेबीआईइटटी, बिरला शिशु विहार एवं सीरी विद्या मंदिर के प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X