Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सीरी जयपुर परिसर में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव ‘आईआईएसएफ 2025’ के कर्टन रेजर का आयोजन हुआ

Updated on Saturday, November 15, 2025 10:15 AM IST

छात्रों, शोधकर्ताओं, नवाचारकर्ताओं और विज्ञान–प्रेमियों को राष्ट्रीय विज्ञान आंदोलन से जोड़ने का मंच है यह विज्ञान महोत्स्व

पिलानी/जयपुर, 14 नवंबर, सीएसआईआर–केंद्रीय इलेक्ट्रॉ निकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीरी) के जयपुर कैम्पस में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ–2025) के औपचारिक शुभारंभ के रूप में कर्टन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विज्ञान भारती (विभा), राजस्थान के सहयोग से हाइब्रिड मोड में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और उद्घाटन संबोधन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनूप एस. महाजन, वैज्ञानिक–एफ, आईआईटीएम, पुणे थे। 

 सीएसआईआर-सीरी, पिलानी के निदेशक डॉ. पी. सी. पंचरिया ने स्वागत संबोधन देते हुए भारत की वैज्ञानिक–तकनीकी उपलब्धियों तथा नवाचार–आधारित विकास मॉडल की दिशा में हो रहे तीव्र प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर-सीरी राष्ट्रीय वैज्ञानिक तंत्र का प्रमुख संस्थान होने के नाते उन्नत अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास और क्षमता निर्माण के माध्यम से राष्ट्र की वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विज्ञान भारती, राजस्थान के सचिव एवं आईआईएसएफ–2025 के राष्ट्रीय समन्वयक (S&T Hackathon) डॉ. मेघेंद्र शर्मा ने आगामी उत्सव की रूपरेखा, प्रमुख आयोजनों और विविध विषय-क्षेत्रों से संबंधित जानकारी दी। 

मुख्य अतिथि डॉ. अनूप एस. महाजन, ने भारत की वायुमंडलीय एवं पर्यावरणीय विज्ञान में बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवा वैज्ञानिकों और छात्रों को डेटा–आधारित अनुसंधान, बहु-विषयी नवाचार और जलवायु–लचीली तकनीकों के विकास में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। इस वर्ष के IISF में सायंस ऑन स्फीयर, एंबैसडर्स एवं साइंस कांसुलेट्स मीट, थॉट लीडर्स राउंड टेबल, हैकाथॉन, स्टार्टअप जर्नीज़, विज़न संसद, क्लीन एनर्जी, विज्ञान ग्राम—नया नालंदा, गुरुकुल कार्यशाला, नारी शक्ति, युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, जैव अर्थव्यवस्था, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर तकनीक, UAVs, विज्ञानिका, मीडिया कॉन्क्लेव, NSOIM तथा विज्ञान–प्रौद्योगिकी–रक्षा–अंतरिक्ष प्रदर्शनी जैसे अनेक जीवंत आयोजन शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य विज्ञान को समाज, उद्यमिता, सतत विकास और वैश्विक सहयोग से जोड़ना है।

‘आईआईएसएफ 2025’ की थीम “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए” है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है जिसमें विज्ञान को मानव–केंद्रित विकास, नवाचार और समाधान आधारित प्रगति का आधार माना गया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा व्यक्त विचार—“हर वैज्ञानिक खोज का लाभ जनता तक पहुँचना चाहिए”—भी इसी भावना को सुदृढ़ करते हैं।

गौरतलब है कि यह विज्ञान महोत्सयव आगामी 6-9 दिसंबर 2025 के दौरान पंजाब विश्वरविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा और सीएसआईआर की प्रयोगशालाएं इन कर्टन रेज़र के माध्य5म से महोत्सलव के व्यािपक प्रचार-प्रसार कर रही हैं। यह कर्टन रेज़र कार्यक्रम IISF–2025 की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है, जो छात्रों, शोधकर्ताओं, नवाचारकर्ताओं और विज्ञान–प्रेमियों को इस राष्ट्रीय विज्ञान आंदोलन से जोड़ते हुए “समाज के लिए विज्ञान, और आत्मनिर्भरता के लिए विज्ञान” की भारत की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है। 

कार्यक्रम का समन्वयन प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विजय चटर्जी द्वारा किया गया तथा प्रभारी वैज्ञानिक डॉ साई के. वड्डाडी ने धन्यववाद ज्ञापित किया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X