नई दिल्ली - जाने माने अर्थशास्त्री रघुराम गोविंद राजन ने आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर का पदभार संभाल लिया।
राजन पचास वर्ष के हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के मुख्य अर्थशास्त्री और वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं। उन्होंने डी सुब्बाराव से गवर्नर पद संभाला। सुब्बाराव का पांच साल का कार्यकाल सम्पन्न हो गया।