गुडग़ांव - जिला ओलंपिक संघ द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को आज स्थानीय नेहरू स्टेडियम में खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय महिला टीम की कप्तान तथा गोल्डन गर्ल के रूप में जानी जाने वाली एसीपी (पूर्व) ममता खरब ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नेहरू स्टेडियम में एक हॉकी प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया गया। यह मैच में खेल विभाग द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय गुडग़ांव गांव में चलाई जा रही हॉकी नर्सरी व नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ों की टीमों के बीच खेला गया।