नयी दिल्ली: रसोई गैस के सिलिंडर की कीमत हर महीने 10 रुपये अथवा तीन महीने में 25 रुपये बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में जल्द मंजूरी दे दी जायेगी. अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन सरकार डीजल की तर्ज पर हर माह एलपीजी की कीमत 10 रुपये या तीन महीने में 25 रुपये बढ़ाने पर जल्द फैसला हो सकता है.
अभी हर परिवार को वर्ष में नौ सब्सिडीवाले सिलिंडर मिलते हैं. विजय केलकर विशेषज्ञ समिति ने एलपीजी पर चरणबद्ध तरीके से तीन साल में सब्सिडी खत्म करने की सिफारिश की थी. सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है.