राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने पारसी नव वर्ष के अवसर पर बधाई दी है। इस अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा:
”पारसी नव वर्ष - नवरोज़ के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, खासतौर से पारसी भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं।
नवरोज़ नई शुरुआत का प्रतीक है और शांति एवं समृद्धि के अग्रदूत के रूप में देखा जाता है। यह पर्व हमें हमारी संस्कृति की समृद्ध विविधता और समावेशिता की याद दिलाता है।
मेरी दुआ है कि यह पर्व सबके जीवन में शांति और समृद्धि लाए तथा सबके लिए संश्लेषण, समरसता और कल्याण की हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। ”