नई दिल्ली - कोल इंडिया लिमिटेड की 18 भूमिगत खदानों को आर्थिक दृष्टि से फिर चालू करने हेतु चुना गया है। संयुक्त उद्यमों के जरिये इन खानों में खुदाई करने के लिए संविदाएं मंगाई गई थीं। तथापि अपर्याप्त निविदाओं के चलते संयुक्त उद्यमों को कार्यरूप नहीं दिया जा सका। इन खदानों को बेचने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आज लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में श्री प्रतीक प्रकाशबापू पाटिल, कोयला राज्य मंत्री ने यह जानकारी दी।