जम्मू-कश्मीर - जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों तथा घाटी के कुछ हिस्सों में आज 5.4 तीवता के भूकंप का झटका महसूस किया गया.
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ में था और यह सुबह 8.03 बजे करीब सात सकेंड तक महसूस किया गया. कुछ मिनटों बाद ही 2.7 तीवता का एक और झटका महसूस किया गया.
जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
उधर, भादरवाह में भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल गए. उस वक्त तेज बारिश हो रही थी.