यह प्रयोगशाला परीक्षण और मापन उपकरणों से लैस है, जिसे अमेरीका के मैसर्स इस्पायरेंट ने बनाया है और मैसर्स स्टरलाईट ने इसकी आपूर्ति की है। इस प्रयोगशाला के संभावित उपयोगकर्ताओं में एनजीएन उत्पादों के उपकरण विक्रेता, एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर के प्रदाता, ईपीएबीएक्स/आईपी आधारित उपकरण और शैक्षिक संस्थानों के निर्माता शामिल हैं। आईआईटी कानपुर ने आईपीवी6 ट्रैफिक उपकरण का परीक्षण किया है, जिसे एएलटीटीसी, बीएसएनएल में लगाया गया है।