मुंबई: मुंबई में आज सुबह से कई जगह पर बारिश हो रही है. मुंबई वालों को चेतावनी जारी कर कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक मुंबई में तेज बारिश के साथ हाई टाइड की संभावना है. वहीं आज सुबह से हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह पानी जमा हो गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक तेज बारिश के साथ-साथ समंदर में ऊंची लहरें भी उठेंगी. बीएमसी ने चेतावनी जारी कहा है कि जब तक जरूरी नहीं हो लोग घरों से नहीं निकलें. वेस्ट्रन लाइन में लोकल 20-30 मिनट की देरी से चल रही है. हार्बर लाइन पूरी तरह से ठप है. कई इलाकों में पानी भर गया है.