मौसम विभाग की माने तो ये मुसीबत जस की तस रहने वाली है. क्योंकि अगले चार दिन तेज बारिश के साथ हाई टाइड की आशंका है. शुक्रवार तक समुद्र में 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं.
हाई टाइड के दौरान 69 मिली मीटर बारिश हुई तो शहर की सड़कें तालाब जैसी दिख सकती हैं. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद सरकार की तरफ से फिर बयानों की बारिश हो रही है.
लोगों के गुस्से को देखते हुए एमएनएस पार्षद ने तीन इंजीनियरों को उनके ही केबिन में बंधक बना लिया. सड़कों पर गड्ढों के लिए इंजीनियरों को कसूरवार ठहराया गया. इसके बाद मुंबई के मेयर सुनील प्रभु ने सड़कों के गड्ढों को 48 घंटे में भरने के निर्देश दिए.