केन्द्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने आज यहां दूरसंचार इंजीनियरिंग केन्द्र (टीईसी) में विशेष अवशोषण दर (एसएआर) प्रयोगशाला और अगली पीढ़ी के नेटवर्क (एनजीएन) प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। एसएआर प्रयोगशाला मोबाईल फोन की एसएआर वैल्यू की जानकारी देगी। श्री सिब्बल ने कहा एसएआर के संबंध में विश्वस्तरीय मानक अपनाये जा चुके है लेकिन अब हम अमेरीका, ब्राजील, चीन और कुछ अन्य देशों के तरह अधिक कड़े मानक अपना रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। श्री सिब्बल ने टीईसी से कहा कि वह 4जी और 5जी के परीक्षण के लिए अपने उपकरण तैयार रखें।