भोपाल - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार एसिड फेंकने वाले अपराधी पर हत्या करने की कोशिश के तहत मामला दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि एसिड अटैक में मौत होने पर तो धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा चलता ही है लेकिन उनके शासन में एसिड फेंकने पर ही धारा 307 यानी हत्या के प्रयास के तहत मामला चलेगा।