मुरैना - मध्य प्रदेश में एक विवाहिता युवती और उसके परिजनों पर सोते समय एसिड फेंके जाने का मामला सामने आया है। प्रेम में ठुकराए जाने पर युवती के सिरफिरे आशिक ने यह हमला किया। हमले में गंभीर रूप से जल चुकी युवती की मौत हो गई, उसके परिजन अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मामला पोरसा कस्बे का है।