Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

जल संरक्षण पर आयोजित तीसरी राष्‍ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में देश भर के 13 बच्‍चे पुरस्‍कृत

Updated on Tuesday, January 22, 2013 10:29 AM IST

जल संरक्षण विषय पर दिल्‍ली में आयोजित तीसरी राष्‍ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में देश भर से आए 13 बच्‍चों को पुरस्‍कृत किया गया। यह प्रतियोगिता दिल्‍ली में एपी शिंदे सभागार, एनएएससी परिसर, पुसा में आयोजित हुई जहां इन बच्‍चों को केन्‍द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री हरीश रावत ने पुरस्‍कार बांटे। इस प्रतियोगिता का आयोजन जल संसाधन मंत्रालय के तहत केन्‍द्रीय भू-जल बोर्ड ने किया।

इस प्रतियोगिता में ओडिशा के शुभांशु मिश्रा को प्रमाण-पत्र के साथ एक लाख रूपये का प्रथम पुरस्‍कार दिया गया। प्रमाण-पत्र और 50 हजार रूपये के साथ द्वितीय पुरस्‍कार चार छात्रों को दिये गये जिनमें तमिलनाडु की सुश्री मयंक खेमका, पश्चिम बंगाल के सौमाल्‍या दंडपत, छत्‍तीसगढ़ के चंदन हांसदा और दमन एवं दीव की सुश्री युक्ति भार्गव शामिल है। इसी तरह तृतीय पुरस्‍कार आठ बच्‍चों को दिया गया, जिसमें प्रमाण-पत्र के साथ प्रत्‍येक को 25 हजार रूपये नकद शामिल है। इनमें उत्‍तर प्रदेश की सुश्री उमंग शर्मा, केरल का विष्‍णु प्रसाद टी.एम., बिहार की सुश्री आरूषि सिन्‍हा, कर्नाटक की श्रव्‍य माल्‍या, बिहार की सुश्री रेणुका कुमारी, दिल्‍ली की सुश्री इशिता जैन, गुजरात के कोठारी अंचल संदीप कुमार और छत्‍तीगढ़ के शुभ अग्रवाल शामिल है। इस मौके पर केन्‍द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री हरिश रावत ने बच्‍चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि इस राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के 41 हजार स्‍कूलों से चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा के 21 लाख छात्रों ने भाग लिया। इससे देश भर के बच्‍चों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता आयेगी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में संपन्‍न हुआ। स्‍कूल स्‍तर पर चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन सितम्‍बर-अक्‍तूबर 2012, को हुआ, जिसमें 21.4 लाख छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद राज्‍य स्‍तर की चित्रकला प्रतियोगिता 21 नवम्‍बर, 2012 को हुई, इसमें प्रत्‍येक राज्‍य से 50 छात्रों का चयन किया गया। अंत में 30 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से प्रथम, द्वितीय और तीसरें पुरस्‍कार के साथ चयनित 90 छात्रों ने राष्‍ट्रीय स्‍तर की प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस कार्यक्रम को जल संसाधन मंत्री के अलावा अतिरिक्‍त सचिव (जल संसाधन) श्री जी. मोहन कुमार, केन्‍द्रीय भू-जल बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री सुशील गुप्‍ता और संयुक्‍त सचिव (जल संसाधन) श्री एन.एस. सामंत ने भी संबोधित किया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X