जम्मू - जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ और कठुआ जिलों में भूस्खलन एवं दीवार ढह जाने की घटनाओं में दो किशोरियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि कठुआ में मकान की दीवार ढह गई और उसमें दबकर बिहारी मजदूर मोहम्मद शेख की मौत हो गई। उधर, कल किश्तवाड़ के मुंड्राल में भूस्खलन होने से दो किशोरियां मलबे में दबकर मर गईं। दोनों मवेशी चरा रही थीं। उनकी पहचान सुषमा और दीक्षा के रूप में हुई है।