हैदराबाद - आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में आज सुबह एक होटल की दो मंजिला इमारत के ढह जाने से कम से कम 12 व्याक्तियों की मृत्यु हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए, जबकि अधिकारियों ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जोन) आर जया जक्ष्मी ने कहा,’मरने वालों की संख्या 12 हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।’ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी अपने मंत्रियों दानाम नागेंदर, गीता रेड्डी और मुकेश गौड के साथ घटना स्थल पर तथा गांधी अस्पताल गए जहां घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।