Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

नेवीगेशनल सेटेलाइट लांच करने को तैयार भारत

Updated on Tuesday, July 02, 2013 13:36 PM IST

चेन्नई : भारत का अपना और पहला नेवीगेशनल सेटेलाइट आइआरएनएसएस-1ए सोमवार मध्यरात्रि के करीब श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा. इसे समुद्री नौवहन और तटीय सीमा की निगरानी के काम के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म करने की राह में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष अभियान की अहम कड़ी पीएसएलवी-सी22 रॉकेट के जरिये इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 11.41 बजे छोड़ा जाएगा. इसरो प्रवक्ता देवीप्रसाद कार्णिक ने रविवार को बताया कि प्रक्षेपण के लिए साढ़े चौसठ घंटों की काउंटडाउन शनिवार सुबह 7.11 बजे पर शुरू हुई थी.

1425 किलो वजनी आइआरएनएसएस-1ए इंडियन रीजनल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम का पहला उपग्रह है. दस साल सेवा देने वाला यह सेटेलाइट भारत और उसके 1500 किमी के दायरे में रियल टाइम पोजीशन और टाइमिंग की सटीक जानकारी देगा. आइआरएनएसएस-1ए में दो तरह के पेलोड होंगे जिन्हें 20 मिनट के अंतराल में अंतरिक्ष में छोड़ा जाएगा. इस श्रृंखला के सात सेटेलाइट 2015 तक चरणबद्ध तरीके से छोड़े जाएंगे. पूरी परियोजना पर 1420 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

कार्णिक के मुताबिक, इस सेटेलाइट से जमीनी, हवाई और समुद्री नेवीगेशन, आपदा प्रबंधन, वाहनों की निगरानी, फ्लीट मैनेजमेंट समेत तमाम फायदे मिलेंगे. आइआरएनएसएस सिस्टम के तहत तीन सेटेलाइट जियो स्टेशनरी और चार जियोसिनक्रोनस कक्षा में 36,000 किमी ऊंचाई पर स्थापित किए जाएंगे. इस प्रक्षेपण के लिए पीएसएलवी का उन्नत संस्करण एक्सएल का इस्तेमाल किया जा रहा है जो इस रॉकेट का 24वां मिशन होगा.

वर्ष 1993 के पहले मिशन को छोड़कर इस साल फरवरी तक पीएसएलवी के सभी 22 प्रक्षेपण सफल रहे हैं. इसके पहले चंद्रयान प्रथम, जीसैट-12 और रिसैट-1 में एक्सएल का उपयोग किया गया था. सेटेलाइट में दो सोलर पैनल भी होंगे.

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X