देहरादून - उत्तराखंड में आयी तबाही से अभी लोग उबर भी नहीं पाये थे कि प्रकृति ने एक और बार कहर बरपाने का मन बना लिया है. खबर है कि प्रदेश के पिथौरागढ में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर यह 3.5 मापा गया है.
हालांकि अभी शुरुआती खबरें ही मिल पायीं हैं, इसलिए हताहतों की जानकारी नहीं मिल पायी है. इसे आम तौर पर भूकंप के मामूली झटका ही कहा जाएगा. लेकिन, उत्तराखंड के मौजूदा हालात को देखते हुए ये झटके भी सबको आतंकित करने के लिए काफी साबित हुए.
हालांकि अभी तक इससे जानमाल के नुकासन की कोई खबर नहीं है. सरकारी सूत्रों ने कहा है कि इससे उत्तराखंड में जारी राहत और बचाव अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा.