जम्मू : उत्तराखंड में तबाही के बीच आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गयी. यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना हुआ.
अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमले का खतरा बना हुआ है. करीब तीन लाख लोगों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है.केंद्रीय एजेंसियों द्वारा यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका जाहिर की है. इस पर केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की. उमर ने ऎसी किसी आशंका को खारिज कर दिया. इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने यात्रा की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं.
जम्मू कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी के अनुसार - सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कार्य जरूरी है किया गया है. पुलिस के अनुसार सरस्वती धाम,वैष्णवी धाम व जम्मू हाट में रजिस्ट्रेशन काउंटर्स पर उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है.