मुंबई - मुंबई और उससे सटे थाणे जिले में भारी बारिश जारी रहने से शहर और उपनगर में जलभराव की समस्या हो गई। केंद्रीय रेलवे लाईन पर जलभराव के कारण उपनगरीय रेलसेवाएं भी प्रभावित हो गईं।
केंद्रीय लाईन पर मस्जिद, सैंडहस्र्ट मार्ग और बायकुला स्टेशन पर जलभराव के कारण दादर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल लाइन पर चलने वाली रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया गया। बारिश रुकने के बाद दोपहर में सेवाएं बहाल कर दी गईं। सुबह बारह बजे तक कोलाबा में 122.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सांताक्रूज में 35 मिमी बारिश हुई।