धनौल्टी : उत्तराखंड में बारिश का कहर लोगों का जीना मुहाल कर रहा है. राज्य के धनौल्टी में बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है.
इससे चार धाम के हजारों यात्रियों के फंसे होने की संभावना है.
पूरे उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. बारिश से अब तक 13 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग मलवों के नीचे आकर घायल हो गए हैं.
वहीं, 100 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर आ रही है. यही नहीं बारिश के कहर ने चार धाम की यात्रा पर भी ब्रेक लगा दिया है. 20 हजार से अधिक सैलानी पहाड़ों पर फंसे हुए हैं. ऋषिकेश-बदरीनाथ और गंगोत्री मार्ग बाधित होने के कारण ऋषिकेश से चारधाम यात्रा बंद कर दी गई है. चार हजार से अधिक वाहन हाइवे पर रोक दिए गए हैं.