Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

टेक्नॉलॉजी

More News

सीरी के डॉ. नीरज कुमार प्रतिष्ठित "IEEE-वैक्यूम इलेक्ट्रॉनिक्स यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2025" के लिए चयनित

Updated on Saturday, February 15, 2025 19:06 PM IST

सीएसआईआर-सीरी, पिलानी के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार को "IEEE-वैक्यूम इलेक्ट्रॉनिक्स यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2025" के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार शोधकर्ताओं और युवा पेशेवरों द्वारा वैक्यूम इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। डॉ नीरज को यह सम्मान नीदरलैंड्स में अप्रैल माह में होने वाले "इंटरनेशनल वैक्यूम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्फ्रेंस (IVEC)" में प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्कार तकनीकी उपलब्धियों, सेवा में नेतृत्व, शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को $1000 की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र (प्लाक) और सम्मेलन में एक की-नोट या मिनी-प्लेनरी व्याख्यान देने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, पुरस्कार विजेता को आईवीईसी सम्मेलन कार्यवाही में एक शोध-सार प्रस्तुत करने के लिए भी आमंत्रित किया जाता है।

डॉ. नीरज कुमार वर्तमान में सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं जिसमें उनकी शोध रुचि के क्षेत्रों में प्लाज़्मा-एसिस्टेड माइक्रोवेव एवं उच्च-शक्ति वाले टेराहर्ट्ज़ स्रोतों का विकास शामिल है।

डॉ. नीरज कुमार को इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों एवं फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें आईएनएई यंग इंजीनियर अवॉर्ड (2021), रमन रिसर्च फैलोशिप (2019), सीएसआईआर यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड (2018), बूटी यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड (2017) आदि शामिल हैं।

निदेशक एवं सभी सहकर्मियों ने डॉ नीरज की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी।

Have something to say? Post your comment
व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

: व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

: एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

: स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

: प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

सीएसआईआर-सीरी में दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गोष्‍ठी का आयोजन संपन्‍न

: सीएसआईआर-सीरी में दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गोष्‍ठी का आयोजन संपन्‍न

बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

: बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: "स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस" विषय पर बिरला शिशु विहार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

: द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बीकेबीआईईटी में

: बीकेबीआईईटी में "आईईटीई छात्र दिवस" मनाया

X