उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम दोपहर 12:30 बजे तक घोषित होंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक वासुदेव यादव के मुताबिक इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर लगभग 57 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी।
हाईस्कूल के रिजल्ट 8 जून को मुख्यालय में ही दोपहर 12:30 बजे तक घोषित किए जाएंगे।
परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम myresultplus.com पर क्लिक करके देख सकते हैं।