बिरला एजुकेशन ट्रस्ट टेक्नोलॉजी एंड आर्ट ट्रेनिंग सेंटर में स्किल फेस्ट का शुभारम्भ 3 फरवरी को हुआ। इसमें बीइटी पिलानी के सभी विद्यालय भाग ले रहे है। 5 दिन तक चलने वाले इस स्किल फेस्ट में कुल 11 हैंड्स ऑन वर्कशॉप एवं प्रतियोगिताए आयोजित हो रही हैं। थिएटर वर्कशॉप, वाश पेंटिंग टेक्निक, स्मिथ टेक्निक , जूट क्राफ्ट, पेपर क्राफ्ट वर्कशॉप, क्रिएटिव ग्रेन कोलाज , IoT चैलेंज, इलेक्ट्रॉनिक लॉजिक गेट सर्किट्स चैलेंज , रोबो नेविगेशन चैलेंज, लैंड स्केप पेंटिंग कम्पीटशन में 5 विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थी एवं अथ्यापक लाभान्वित होंगे।
स्किल फेस्ट के पहले दिन ही स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने मेजर जनरल एस एस नायर निदेशक बीइटी, काजल मरवाह प्रिंसिपल बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी , जी एस गिल चीफ इंजीनियर , कपिल शर्मा लीगल ऑफिसर पहुंचे। बीइटी टी ए टी सी के क्यूरेटर इंचार्ज विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। स्किल फ़ेस्ट में आर्ट ऐक्टिविटीज़ के कॉर्डिनेटर के रूप में मोहित श्रीवास्तव आर्ट क्यूरेटर ने लखनऊ से आये हुए पुनीत अस्थाना पूर्व निदेशक भारतेन्दु अकैडमी तथा राजेंद्र प्रसाद विभागाध्यक्ष फाइन आर्ट लखनऊ यूनिवर्सिटी का परिचय सभी से कराया। पेपर क्राफ्ट के लिए फरीदाबाद कला संस्कृति से संगीता राज भी आयी हैं।बीइटी स्कूलों से डा गोपाल शर्मा , डा अमरदीप शर्मा म्यूजिक अध्यापक, डा डोली , राघिनी शर्मा, संजीव सुधांशु एक्टिविटी अध्यापक, प्रवीण केदार व् अन्य 30 साइंस एवं आर्ट के अध्यापक विद्यार्थियों को गाइड कर रहे है।
क्यूरेटर इंचार्ज विक्रमजीत सिंह अरोड़ा ने बताया 7 फ़रवरी को 3:15 बजे सभी 11 ऐक्टिविटीज़ का एक्सीबिशन व पुरस्कार वितरण समारोह चीफ गेस्ट मेजर जनरल एस एस नायर निदेशक बीईटी की उपस्थिति में होगा जिसमे सभीं स्कूलों के प्रिंसिपल भी उपस्थित होंगे।