Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर फेंका तीन ट्रक कचरा, दिल्ली सरकार की लापरवाही को उजागर किया

Updated on Monday, February 03, 2025 09:36 AM IST

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज दिल्ली के विकासपुरी इलाके का दौरा किया, जहां स्थानीय महिलाओं ने सड़कों पर फैले कचरे को लेकर शिकायत की थी। स्वाति मालीवाल मौके पर पहुंचीं और स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर इलाके की सफाई शुरू की और कचरे को ट्रकों में भरना शुरू किया।

इसके बाद उन्होंने सैकड़ों स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर इस कचरे को ट्रकों में भरकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचा दिया। वहां पहुंचकर उन्होंने श्री केजरीवाल को बाहर आकर जनता, विशेष रूप से महिलाओं, से बात करने की चुनौती दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

इसके बाद महिलाओं ने स्वाति मालीवाल के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल का पोस्टर लगाया और उसके चारों ओर कचरा डाल दिया। इसके तुरंत बाद, दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों ने स्वाति मालीवाल को जबरदस्ती उठा लिया और एक बस में डालकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गईं।

कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन उन पर धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, “इस प्रदर्शन का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल का ध्यान दिल्ली की महिलाओं की दुर्दशा की ओर दिलाना है। पिछले दस वर्षों में उन्होंने दिल्ली को एक कचरे का ढेर बना दिया है। सड़कों की हालत खराब है, नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, और खासतौर पर महिलाएं गंदगी और बदबू से परेशान हैं।”

विकासपुरी के निवासियों ने कई बार स्थानीय विधायक, दिल्ली सरकार, एमसीडी, सीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस उदासीनता के विरोध में, स्वाति मालीवाल और स्थानीय महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया और एकत्रित कचरे को अरविंद केजरीवाल के घर ले जाकर रखा।
स्वाति मालीवाल ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कचरे के ढेर में बदल दिया है। गंदगी सीवरों में, सड़कों पर और लोगों के घरों के बाहर फैली हुई है। सरकार इसे ठीक करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। जब मुख्यमंत्री जनता की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं हैं, तो हमें मजबूरन उन्हें उनकी ही बनाई हकीकत दिखानी पड़ी,”।

लेकिन इस गंभीर मुद्दे को हल करने के बजाय, दिल्ली सरकार ने पुलिस को बुलाकर स्वाति मालीवाल को गिरफ़्तार करवा दिया। उन्होंने कहा, “यही केजरीवाल सरकार की सच्चाई है। अब उन्हें आम आदमी की पीड़ा समझ नहीं आती। लेकिन मैं न तो उनकी गुंडागर्दी से डरती हूँ और न ही उनकी पुलिस से। अगर जनता की समस्याएं उठाना और दिल्ली को साफ़ करवाने के लिए लड़ना अपराध है, तो मैं इसे बार-बार करूंगी।”

स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा कि वह सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगी और दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए संघर्ष करती रहेंगी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X