Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

बिरला स्कूल के छात्रों ने विश्व स्तर की इंफिनिटी मैथ्स चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

Updated on Thursday, January 30, 2025 10:17 AM IST

मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित इन्फिनिटी मैथ्स चैंपियनशिप में बिरला स्कूल के छात्रों ने अपनी गणितीय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि उसके छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। 

इस वर्ष जनवरी में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में बिरला स्कूल की दो टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया, मुंबई में हुआ, जिसमें विश्व भर से 150 से अधिक टीमों ने भाग लिया। विद्यालय के छात्रों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी उत्कृष्ट गणितीय क्षमताओं का परिचय देते हुए कई सम्मान अर्जित किए। 

क्लैश ऑफ मैथ राउंड में सारांश वाजपेयी, अंकुश शर्मा और आशुतोष की टीम ने सेकंड रनर-अप का खिताब जीता। अडवांस मैथ टीम राउंड में अंकुश शर्मा, आशुतोष और हर्ष की टीम ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। सीनियर जोनल राउंड ( वेस्ट जोन, इंडिया ) में सारांश बाजपेयी, शौर्य माथुर और प्रियदर्शिनी भगत की टीम ने रनर-अप का स्थान हासिल किया।

बिरला स्कूल के गणित शिक्षक और टीम के मेंटर डॉ. अजय शर्मा ने इस प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न देशों से आए गणित शिक्षकों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने गणित विषय पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय की टीमों ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह एवं प्रधानाध्यापक एस पी आनंद ( डे विंग सीनियर ) ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और इन्फिनिटी चैंपियनशिप की महत्ता के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डॉ. अजय शर्मा और सभी विजेता टीमों को इस अद्भुत सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।

विद्यालय के छात्रों की यह उपलब्धि गणित के क्षेत्र में उनकी अभूतपूर्व प्रतिभा और कठिन परिश्रम को दर्शाती है। यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X