Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

बिरला बालिका विद्यापीठ का सुशीला बिरला गर्ल्स स्कूल कोलकाता के साथ साप्ताहिक स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम

Updated on Wednesday, January 22, 2025 17:47 PM IST

बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी की कक्षा छठी तथा सातवीं की 16 छात्राओं ने कोलकाता में सुशीला बिरला गर्ल्स स्कूल के साथ 12 से 20 जनवरी 2025 तक एक साप्ताहिक स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम "खेल और खिलौना आधारित शिक्षण पद्धति: मजेदार शिक्षा" विषय पर केंद्रित था।


कार्यक्रम केवल कक्षा में सीखने तक ही सीमित नहीं था। इस दौरान छात्राओं ने न केवल विभिन्न विषयों का अध्ययन किया बल्कि पाक कौशल में चॉकलेट कुकीज बनाना, कला और शिल्प में लकड़ी की गुड़िया बनाना, विभिन्न शास्त्रीय नृत्य और पश्चिमी संगीत और अंग्रेजी में बंगाली संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी हल करने जैसी गतिविधियों में भाग लिया। अपने कोलकाता प्रवास के अंतर्गत छात्राओं ने अलीपुर चिड़ियाघर, विक्टोरिया मेमोरियल, साइंस सिटी, बिरला मंदिर, सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च और इको पार्क जैसे सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया।


बिरला बालिका विद्यापीठ एक आवासीय विद्यालय है और अपने इस प्रवास के दौरान इन छात्राओं को सुशीला बिड़ला गर्ल्स स्कूल जैसे एक दिवसीय स्कूल का अनुभव छात्राओं के लिए अभूतपूर्व था।


इससे पहले नवंबर माह में, सुशीला बिरला गर्ल्स स्कूल की 20 छात्राओं की टीम ने भी बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी का दौरा किया, जिससे दोनों स्कूलों के बीच परंपराओं को मजबूत करने और आवासीय स्कूल का अनुभव साझा करने का अवसर मिला। बिरला शिक्षण संस्थान के निदेशक मेजर जनरल एस एस नायर (ए वी एस एम) ने विद्यालय द्वारा की गई इस अनोखी पहल की सराहना की। उन्होंने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस सफल प्रवास पर शुभकामनाएँ प्रेषित की।


स्कूल मैनेजर डॉ. एम कस्तूरी ने इस एक्सचेंज प्रोग्राम की प्रभारी शिक्षिकाओं डॉ. साथी संपद रॉय और रेनू दुबे को इस सफल शैक्षिक अनुभव के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने सभी छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और सीखने की उत्सुकता की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया।


प्रभारी प्राचार्या अचला वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देना और समग्र विकास के अवसर प्रदान करना है। जो न केवल छात्राओं की सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देता है बल्कि उन्हें अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर भी प्रदान करता है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X