Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सीरी द्वारा विकसित तीन अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का उद्योगों को सफल हस्तांतरण

Updated on Tuesday, January 21, 2025 13:48 PM IST

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार के साथ आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम

पिलानी/मुंबई, 21 जनवरी 2025 – विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी योगदान करते हुए सीएसआईआर-सीरी (CSIR-CEERI) ने तीन प्रौद्योगिकियों का उद्योगों को सफल हस्तांतरण किया। यह प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में नवनिर्मित सीएसआईआर इनोवेशन सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर हुआ। प्रौद्यो‍गिकी हस्‍तांतरण नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. सारस्वत और डॉ. वी. के. पॉल तथा सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ एन कलैसेल्‍वी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और प्रौद्योगिकी विकास के लिए वैज्ञानिकों को साधुवाद दिया।  

 

प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के अंतर्गत, IoT आधारित ICU मरीज निगरानी प्रणाली को मेसर्स कोलेटरल मेडिकल्‍स, मुंबई (M/s Collateral Medicals) को हस्तांतरित किया गया। यह तकनीक ICU में भर्ती मरीजों की निगरानी को स्मार्ट और दक्ष बनाएगी। IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) पर आधारित यह प्रणाली मरीजों के स्वास्थ्य डेटा को रीयल-टाइम में ट्रैक करने में सक्षम है। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर सॉल्‍युशंस फॉर कॉल्‍पोस्‍कोपी भी कोलेटरल मेडिकल्‍स, मुंबई को हस्तांतरित किया गया। यह सॉफ़्टवेयर डॉक्टरों को कॉल्‍पोस्‍कोपी के दौरान स्वास्थ्य डेटा का सटीक और तेज़ विश्लेषण प्रदान करता है, जिससे न केवल सटीकता में सुधार होगा, बल्कि मरीजों के इलाज में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा। तीसरी महत्वपूर्ण तकनीक, सस्ती पीसीआर तकनीक, प्रो एडुस्‍फीयर प्रा. लि., गुरुग्राम (Pro Edusphere Pvt. Ltd.) को हस्तांतरित की गई। इस तकनीक के माध्यम से पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन (PCR) टेस्ट, जो कई प्रकार की बीमारियों के निदान में उपयोगी है, को अधिक किफायती और व्यापक रूप से सुलभ बनाया जाएगा।

 

ये प्रौद्योगिकियां स्थानीय रूप से विकसित की गई हैं और न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान प्रदान करने में सक्षम हैं। यह प्रौद्योगिकियां स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार का प्रतीक हैं और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। सीएसआईआर-सीरी की ये पहल भारत को 2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी नवाचार भारत को वैश्विक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा। प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण कार्यक्रम के दौरान संस्‍थान के निदेशक डॉ पी सी पंचारिया, सहित डॉ मनीष मैथ्‍यु, डॉ सत्‍यम श्रीवास्‍तव एवं नवजोत कुमार भी उपस्थित रहे।

 

"सीएसआईआर-सीरी की इन उपलब्धियों से भारत की स्वास्थ्य सेवाएं न केवल सस्ती होंगी बल्कि विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक भी बनेंगी। यह तकनीकें हमारे वैज्ञानिक समुदाय के प्रयासों और देश की प्रौद्योगिकी क्षमताओं को दर्शाती हैं।"

 

डॉ पी सी पंचारिया, निदेशक, सीएसआईआर-सीरी

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X