Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

मातृभाषा में तकनीकी शिक्षण देश के समग्र विकास का प्राण तत्‍व – डॉ राघव प्रकाश

Updated on Tuesday, January 14, 2025 10:34 AM IST

सीरी में विश्व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन , वार्षिक विज्ञान पत्रिका ‘इलेक्ट्रॉनिक दर्पण’ का विमोचन

पिलानी, 13 जनवरी, सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में विश्व हिंदी दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राघव प्रकाश, निदेशक, परिष्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. पी. सी. पंचारिया ने की। इस अवसर पर संस्‍थान के वैज्ञानिकों, तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्मिकों के अलावा परिष्‍कार कॉलेज की प्रधानाचार्या सविता पाईवाल, विज्ञान फैकल्‍टी एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

डॉ. राघव प्रकाश ने अपने संबोधन में हिंदी के वैश्विक प्रभाव और मातृभाषा में शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। मातृभाषा में तकनीकी शिक्षण को देश के समग्र विकास का प्राण तत्‍व बताते हुए डॉ. प्रकाश ने हिंदी को उपभोक्ता की भाषा से उत्पादकता की भाषा में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने हिंदी के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और इसके माध्यम से आर्थिक व सांस्कृतिक समृद्धि प्राप्त करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इससे पूर्व अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पी. सी. पंचारिया ने डॉ राघव प्रकाश, सविता पाईवाल एवं परिष्‍कार कॉलेज की टीम का औपचारिक स्‍वागत किया। उन्‍होंने सभी सहकर्मियों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की वार्षिक विज्ञान पत्रिका ‘इलेक्ट्रॉनिक दर्पण’ के नवीनतम अंक का विमोचन भी किया गया तथा पत्रिका के विज्ञान लेखकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्‍ठ हिंदी अधिकारी रमेश बौरा ने सभी उपस्थित सहकर्मियों को मुख्‍य अतिथि का औपचारिक परिचय दिया।

अंत में डॉ सुचंदन पाल मुख्‍य, वैज्ञानिक ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया। डॉ पंचारिया ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्‍मृति चिह्न भेंट कर सम्‍मानित किया। स्वागत करते हुए उनके प्रेरक विचारों के लिए निदेशक सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X