Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

लाइसेंस के बिना इवेंट करने वालों के ख़िलाफ़ POLICE और PPL की ज़बरदस्त कार्यवाही

Updated on Sunday, December 29, 2024 11:37 AM IST

कनॉट प्लेस और खान मार्किट के कई लाउंज बारों की हुई चेकिंग

अब बिना लाईसेंस लिए संगीत का धड़ल्ले से इस्तेमाल करने वाले लाउंज बार और डीजे संचालकों व अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों की खैर नहीं। फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (PPL) एक संस्था है जो कि लगभग 450 म्यूजिक कंपनियों जिसमे की टी-सीरीज, सारेगामा, वीनस, सोनी, यूनिवर्सल, स्पीड रिकार्ड्स, वार्नर म्यूजिक, सोनोटेक, टाइम्स म्यूजिक जैसी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बड़ी कंपनियां शामिल हैं।


कॉपीराइट एक्ट के तहत PPL के पास यह अधिकार है कि अगर कोई उनकी मेंबर कंपनियों का संगीत बिना अनुमति के व्यावसायिक स्थल पर चलाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकते हैं।


इसी सिलसिले में PPL के अधिकारी धर्मेन्दर कपूर ने गैर-कानूनी तरीके से PPL की मेंबर कंपनियों का नव वर्ष व अन्य आयोजनों पर म्यूजिक चलाने वाले लाउंज बारों के बारे में कनॉट प्लेस और खान मार्किट के ACP, दिल्ली पुलिस के समक्ष अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई जिस पर की कार्यवाही करते हुए पुलिस और PPL की टीम ने कई लाउंज बारों की चेकिंग की जिन पर कि कॉपीराइट कानून के तहत कार्यवाही जारी है।


किसी भी कमर्शियल प्लेस जैसे की होटल, लाउंज बार, रेस्टोरेंट, बार, नाईट क्लब, मॉल्स, DJ आदि पर संगीत का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों को कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत लाइसेंस/NOC लेना अनिवार्य है, लेकिन कुछ लोग गैर-कानूनी तरीके से संगीत का कमर्शियल इस्तेमालकरते हैं जिससे की म्यूजिक कंपनियों , गायको आदि को रॉयल्टी का नुकसान तो होता ही है साथ ही सरकार को भी टैक्स के रूप में मिलने वाले करोड़ो रूपये का नुकसान होता है। कॉपीराइट एक्ट का उलंघन ग़ैर ज़मानती व संघेय अपराध है, जिसमे की 3 साल तक की सजा व भारी जुर्माने का प्रावधान है।


यह पहली बार है कि जब पुलिस और PPL की टीम ने कनाट प्लेस और खान मार्किट की नामी -ग्रामी 12 लाउंज बारों पर एक साथ कार्यवाही की है। नए साल व पूरे साल बिना लाइसेंस के PPL म्यूजिक चलाने वाले 162 होटलों और बारों को भी नोटिस जारी किये गए हैं, जिसमे कि काफी लोगों की रिकॉर्डिंग भी की गयी है, जिन पर अब कानूनी कार्यवाही शुरू हो गयी है। PPL के स्टेट हेड परवीन शर्मा व अन्य अधिकारी दानिश, मनोज डुक्लान, अजीत चौहान, शिवेंद्र, नीरज चौधरी और पुलिस की टीम द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही से होटलों और बारों में हड़कंप मच गया है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X