आज दिनांक (26-12-2024) को गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों की शहादत की याद में 'वीर बाल दिवस' मनाकर स्कूली छात्रों ने वीरता व देशभक्ति का परिचय दिया । इस दिन सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिहँ जी के दो साहिबजादों जोरावर सिहँ (5 वर्ष) फतेहसिहं (9 वर्ष) की आयु में मुगलों ने इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया, दोनों साहिबजादों ने धर्म को कबूल नहीं किया तो मुगलों ने दोनो वीर बालकों को दिवार में चिनवा दिया। उनके साहस को श्रद्धांजलि देने के लिए वर्ष 2022 में प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे भारत में 26 दिसम्बर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की घोषणा की थी।
उन्हीं साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए ठुकराल स्कूल के छात्रों ने 'वीर बाल दिवस' मनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने पेंटिंग बनाकर वीरों को याद किया। स्कूली छात्रों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से भी वीरों को याद किया। इस दिवस पर स्कूल निदेशक श्री नरेश कुमार ठुकराल, श्रीमती शशि ठुकराल, प्रधानाचार्या सरोज शर्मा, उपप्रधानाचार्या सुखवंती जी, वरिष्ठ अध्यापक मुकेश शर्मा, राकेश कुमार, गीता अरोड़ा, रूबी, सोनिया बजाज, आदि सभी अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।