25 दिसंबर, पिलानी। बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती काजल मरवाह ने अपने विद्यालय के पूर्व छात्र जनरल वीके सिंह को मिजोरम के राज्यपाल बनने पर बधाई दी। प्राचार्या ने बताया कि इस समाचार से विद्यालय के समस्त छात्र अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव कर रहे हैं । विद्यालय के बड़सर महेश पांडे एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक इस अवसर पर जनरल वीके सिंह को बधाई देते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव कर रहे हैं।