पिलानी - बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पिलानी के डिप्लोमा इंजीनियर्स काे 3.4 लाख का सैलरी पैकेज मिला है। प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि डिप्लोमा अंतिम वर्ष के तीन स्टूडेंट्स का जीनस पावर लिमिटेड जयपुर में ऑन रॉल इंजीनियर ट्रैनी के पद पर चयन हुआ है। उन्होने बताया कि एचआर वैभव त्रिवेदी व उनकी टीम ने ऑनलाईन लिखित परीक्षा, टेक्निकल राउंड व एचआर राउंड के बाद इन स्टूडेंट्स का चयन किया गया है। इन्हे कंपनी रोल पर चयन करते हुए ऑफर दिया है। संस्थान निदेशक डॉ. एसएम प्रसन्न कुमार व जीएम कर्मिशियल केके पारीक ने चयनित स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए उन्हे शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपप्राचार्य निरंजन शर्मा, एचओडी शेरसिंह, प्लेसमेंट सेल अधिकारी प्रशांत अग्रवाल, नितेश कोठारी, मुकेश कौशिक सहित स्टाफ सदस्य व स्टूडेंट्स मौजूद थे।