पिलानी। एल एन बिरला स्टेडियम पिलानी में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को बगड़ क्रिकेट अकेडमी टीम पहले हुए 20वें ओवर में 84 रनों पर आउट हो गई। जिसके जवाब में पिलानी क्रिकेट अकेडमी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। पिलानी ने 12 वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर 3 विकेट से जीत दर्ज की। उमेश सिंह ने बताया कि 22 रन के अलावा तीन विकेट लेने वाले नरेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच व सौरभ को बेस्ट कैच के पुरस्कार से सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल घोघलिया, बरगु सिंह, लाल साहब, आशीष कश्यप, बिजेंद्र शेखावत, मनोज शर्मा, विजय राठौड़ उपस्थित रहे। राकेश क्रिकेट अकेडमी, बरासिया कॉलेज सूरजगढ़, बीईटी पिलानी, बीआरएस स्पोर्ट्स अकेडमी बगड़, एस्कॉर्ट्स क्लब लोहारू, रॉयल चैलेंजर क्लब पिलानी, सीकर क्रिकेट अकेडमी, पिलानी क्रिकेट अकेडमी इन टीमों ने अपने अपने मैच जीतते हुए दूसरे राउंड में प्रवेश किया है।