Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

मोदी सरकार में बुलंद इंफ़्रास्ट्रक्चर नए भारत की पहचान: अनुराग ठाकुर

Updated on Saturday, December 14, 2024 08:58 AM IST

13 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में इंफ़्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में हुए प्रभावी कामों को नये भारत की सशक्त पहचान बताई है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल इंफ़्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में हुए प्रभावी कार्य आज नये भारत की सशक्त पहचान बने हैं। भारतीय के इतिहास में पहली बार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आधारभूत ढाँचे के विकास पर इतना जोर दिया गया है और इसका प्रमाण है हर बीतते वर्ष के साथ बजट में बुनियादी ढाँचे पर सरकारी निवेश को बढ़ाया जाना। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश इंफ़्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव का साक्षी बना है। ये बदलाव सिर्फ़ आँकड़ों में नहीं बल्कि आँखों से नज़र आते हैं। विकास के लिए मोदी सरकार का सबसे अधिक फोकस सड़क, हाईवे, रेल, अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्था, बिजली, एयरपोर्ट, बंदरगाह जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के विस्तार पर रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” मोदी सरकार ने इस साल पूंजीगत व्यय के लिए ₹11,11,111 करोड़ का आवंटन किया गया है, जो हमारी GDP का 3.4 प्रतिशत है। 2014 के बाद से सड़क परिवहन और राजमार्ग बजट आवंटन में 500% की वृद्धि, 2020-21 में राजमार्ग निर्माण की गति 37 किमी/दिन तक, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) नेटवर्क 2014 के 91,287 किमी से बढ़कर 2023 तक, 1,46,145 किमी 4-लेन NH की लंबाई 2014 में 18,387 किमी से बढ़कर नवंबर 2023 तक 2.5 गुना 46,179 km तक होना बुनियादी ढाँचे के सशक्तिकरण के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “2014 के बाद से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 3.74 लाख किमी सड़कें बनाई गईं तो वहीं 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेन भी मोदी सरकार ने चलाई। रेलवे स्टेशनों के विकास और आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना: पुनर्विकास के लिए 1318 स्टेशन चुने गए, लगभग 62,000 रूट किलोमीटर के ब्रॉड गेज (BG) नेटवर्क का विद्युतीकरण किया गया है, जो भारतीय रेलवे के कुल ब्रॉड-गेज रूट (65,556 आरकेएम) का लगभग 94% है। 2014 तक, केवल 21,801 किमी ब्रॉड-गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण किया गया था।

मेट्रो की बात करें तो 2014 में 248 किमी से बढ़कर 2024 में 1000 किमी तक मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हुआ है जोकि रोजाना 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को लाभ पहुँचा रहा है। 2014 में केवल 5 शहरों से, आज 21 शहरों में और 26 अतिरिक्त शहरों में 919 किमी लाइनें निर्माणाधीन हैं। आज देश में 158 हवाई अड्डे सेवा में हैं जबकि पिछले एक दशक में 84 हवाई अड्डों का निर्माण मोदी सरकार ने करके दिया है। लगभग 132 किमी को कवर करने वाली 32 रोपवे परियोजनाओं पर काम पिछले एक दशक में हुआ है। पिछला एक दशक नये भारत के उदय का दशक रहा है जहाँ विश्वस्तरीय इंफ़्रास्ट्रक्चर विकसित भारत निर्माण के लक्ष्य को और मज़बूती प्रदान कर रहा है”

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X